आज़मगढ़।
सगड़ी।
मछली मारने का विवाद पहुंचा थाने।
जीयनपुर थाना क्षेत्र के महावत गढ़ में पट्टे की पोखरी पर दबंगों द्वारा मछली मारने का मामला पहुंचा थाने जानकारी के अनुसार दीपक चौहान पुत्र अरुण चौहान निवासी महावत गढ़ ने कुछ महीने पूर्व ग्राम समाज की पोखरी को पट्टे के रूप में नीलामी ली थी, जिसमें दीपक चौहान द्वारा मछली पालन हेतु मछली डाली गई थी, किन्तु गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा पंप सेट लगाकर पानी निकाल मछली मार ली गई, जिस पर दीपक चौहान ने थाने पर पहुंच तहरीर में अमित चौहान पुत्र प्रभु चौहान अजीत व भानु चौहान पुत्र त्रिभुवन चौहान सोनू चौहान पुत्र विजय चौहान रामजन्म चौहान पुत्र भिम्मल चौहान व कैलाश चौहान पुत्र रमेश चौहान को आरोपित करते हुए प्रार्थना पत्र दिया व न्याय की लगाई गुहार।
रिपोर्ट- नवीन राय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़