आज़मगढ़।
लालगंज।
मार्टीनगंज /आजमगढ़ स्थानीय तहसील क्षेत्र के मार्टीनगंज दीदार गंज रोड पर सुरहन गांव के क्षेत्र में निराश्रित और घुमंतू व्यक्ति बारे में जानकारी होने पर नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर उसको साथ लाए साथहीसाथ उस को रहने खाने-पीने की तथा कंबल की व्यवस्था की है
तहसील क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे लोगों को चिन्हित कर उनके ठंड से बचाव के लिए कुछ ना कुछ व्यवस्था तहसील प्रशासन द्वारा किया जा रहा है ।जब तहसीलदार मनीष कुमार को यह जानकारी हुई कि उनके तहसील क्षेत्र के सुरहन गांव में मार्टिनगंज दीदारगंज रोड पर कोई व्यक्ति 4 दिन से सड़क किनारे पड़ा हुआ है तो उन्होंने नायब तहसीलदार अरुण कुमार यादव को तत्काल मौके पर जाकर उस वक्त के बारे में जानकारी प्राप्त करने एवं उस को ठंड से बचाव व्यवस्था का निर्देश दिया नायब तहसीलदार मौके पहुंचकर उसके बारे में जानकारी प्राप्त की उस का कहना था कि उसका नाम राजकुमार है और वह बरौली जहानागंज बिहार का रहने वाला है और यहां क्षेत्र में कबाड़ बीन कर जीवन यापन करता है लेकिन जब नायब तहसीलदारने कहा कि आप चलिए तहसील पर वहां आपको खानपान के साथ साथ ठंड से बचाव की व्यवस्था की जाएगी तो अभी जाने से इंकार कर दिया इस पर नायब तहसीलदार द्वारा थाना अध्यक्ष दीदारगंजमंजेय सिंह को बुलाया गया। थानाध्यक्ष आकर उस वक्त से पूछताछ करने के बाद अपने हमराहियों से उसका सामान समेट कर कर गाड़ी में बैठाकर तहसील भेजा ।
तहसील पर आकर नायब तहसीलदार द्वारा उसको कम्बलदिया गया साथ में रहने के लिए व्यवस्था की गई या देख क्षेत्र वासियों ने नायब तहसीलदार व तहसील प्रशासन की काफी सराहना की।
रिपोर्ट- अंजनी राय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़