आज़मगढ़।
लालगंज।
मार्टीनगंज /आजमगढ़ स्थानीय तहसील मुख्यालय पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में सबरी संकल्प अभियान की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह ने किया तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने सभी लोगों से शबरी संकल्प योजना अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग प्रदान करने को कहाऔर उपस्थित आशा कार्यकर्तियों को शबरी संकल्प योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी । तहसील मुख्यालय पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सबरी संकल्प अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई जिसमे जनप्रतिनिधियों के साथ साथ आशा कार्यकर्ती एवं आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के साथ-साथ स्वास्थ केंद्र के अधिकारीगण उपस्थित थे बैठक को संबोधित करते हुए डाक्टर धन्नजय पांडे ने कहा कि सबरी संकल्प योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इससे कुपोषण से मुक्ति प्रदान करने के लिए यह यह योजना आरम्भ की गई है इसमें 0 से 3 वर्ष आयु के बच्चों को कुपोषण मैं14 दिसंबर 2018 तक 2:00 प्रतिशत कमी लाना है प्रत्येक गांव के छह माह के बच्चे को कुपोषण मुक्तकरना है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह ने कहा कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है इस क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आ रही है उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या कही उत्पन्न होती है तो वह 24 घंटे उपलब्ध हैं और समाज के क्षेत्र के विकास के लिए वह हमेशा कृत संकल्प रहेंगे इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय गुप्ता डॉ सुषमा गुप्ता शैलेंद्र शुक्ला सुशील कुमार अस्थाना सतीश कुमार एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
रिपोर्ट- अंजनी राय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़