आज़मगढ़।
लालगंज।
लालगंज आजमगढ़ स्थानीय लालगंज ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र के गांव को कुपोषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के ग्राम प्रधान कोटेदार ग्राम विकास अधिकारी एवं सचिव सम्सत लोगों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया प्रशिक्षण शिविर में शबरी संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य आईसीडीएस पंचायती राज ग्रामीण विकास एवं खाद्य विभाग से आए हुए लोगों को गांव में गर्भवती महिलाओं से संबंधित जानकारियां आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण खुले में शौच मुक्त गांव बनाने प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सुरक्षित जल बोरिंग की उपलब्धता ग्राम सभा द्वारा उक्त कार्यवाही की मासिक समीक्षा मनरेगा योजना के अंतर्गत कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के परिवार के सदस्यों का जॉब कार्ड उपलब्ध कराने के अलावा पी डी एस योजना के अंतर्गत कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने सहित तमाम जानकारियां दी गई और कुपोषित एवं अतिकुपोषित परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तार से चर्चा भी की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ लालगंज सुभाष मौर्य एवं संचालन ए डी ओ पंचायत वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष सर्वेश राय नसीम प्रधान लालचंद राय अरुण कुमार यादव जय सिंह चौहान के अलावा कोटेदार सचिव सुपरवाइजर एवं ग्राम विकास अधिकारी लाल सिंह साहब ओपी सिंह सुमन सरोज शिव शंकर राम विकास दुबे सहित लोग रहे।
रिपोर्ट- अंजनी राय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़