आज़मगढ़।
लालगंज।
लालगंज आजमगढ़: कस्बा लालगंज में जाम के झाम से आए दिन लोग घंटों दोपहिया और चार पहिया वाहनों को लेकर कस्बे में खड़े होने को बाध्य हो रहे हैं कारण दोनों तरफ बेतरतीब तरीके से दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को खड़ी करने के साथ-साथ ठेला खोमचा एवं सवारी टेंपो के आवागमन से आए दिन लोग जाम से जूझ रहे हैं कस्बा स्थित लालगंज तहसील गेट से रोडवेज भीरा चौराहा गोला बाजार खरखरसी बाबा मंदिर एवं मसीरपुर मोड तक लोग आए दिन घंटे जाम में फंसे रहते हैं जाम लगने की वजह से दूर दराज से आने वाले लोग कस्बे के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते जिसकी वजह से कस्बा स्थित दुकानदारों का भी काफी नुकसान होता है क्षेत्रवासियों ने स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए मांग की कस्बा में जाम लगने से जल्द से जल्द निजात मिले।
रिपोर्ट- अंजनी राय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़