आज़मगढ़।
लालगंज आजमगढ स्थानीय विकास खंड के किशुनपुर मानिकपुर में शुक्रवार को गोवर्धनपुर में तैनात सफाई कर्मी श्यामकन्हैया पुत्र स्वर्गीय नरोत्तम निवासी किशुनपुर मानिकपुर की 3 जनवरी को अचानक मृत्यु हो जाने के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उधव सिंह उर्फ सोनू विधायक आजाद अरिमर्दन को अपने साथ लेकर घर पहुंचे एवं उनकी पत्नी शांति एवं माता शनिचरा को सांत्वना देते हुए 50 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग भी किया और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान लल्ली राम ए डी ओ पंचायत वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव, राजेश शुक्ला, सोनू तिवारी, अरमान, संजय सिंह, रितेश सिंह, डब्बू बाबा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- अंजनी राय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़