आज़मगढ़।
लालगंज आजमगढ। कहते हैं डूबते हुए व्यक्ति को अगर तिनके का सहारा मिल जाए तो उसके लिए सबसे अहम बात होती है इसी बात को चरितार्थ करते हुए लालगंज तहसील क्षेत्र के गांव रा जेहंपुतपुर गांव निवासी एवं नूरजहां चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर हाजी इसरार अहमद के भाई हाजी नसरुद्दीन ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों के गरीबों को गांव स्थित नूरजहां चिल्ड्रन स्कूल के परिसर में प्रत्येक गरीब को एक एक रजाई व कम्बल दौ सौ लोगों को वितरण किया इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए हाजी नसरुद्दीन ने कहा कि- गरीबों की सेवा सबसे परम धर्म है अगर हम चाहें तो अपने आसपास के तमाम गरीब व्यक्तियों की समय समय पर सहायता कर सकते हैं परंतु इसके लिए स्वयं को अंतरात्मा से तैयार करना होगा इस अवसर पर हाजी इसरार अहमद हाजी नसरुद्दीन प्रधान नूर आलम पुर्व प्रधान चुन्नू शब्बीर अहमद शगीर अहम्मद हाफिज इरफान हामीद वकील साजिद बेग कमालुद्दीन हाजी रफीक खान अशफाक बैग रुकुनू सहित लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- अंजनी राय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़