सगड़ी।
दो दिवसीय क्षेत्रीय बालिका कब्ड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड रीजन की आठ टीमो ने किया प्रतिभाग
सगड़ी/आजमगढ तहसील क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर पर दो दिवसीय क्षेत्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का समापन एव पुरस्कार वितरण के साथ उप जिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।जो 31 जुलाई से प्रांरभ होकर बुधवार को समापन हुआ।
कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-14 अंडर-17 अंडर-19 साल की बालिकाओं द्वारा लखनऊ और उत्तराखंड की राजधानियों के विभिन्न नवोदय विद्यालयो से कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग किया था। कुल 2 दिन चले इस प्रतियोगिता में 19 मैच खेले गए। जिसमें 210 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए जौहर दिखाएं। पूरी प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप का अवार्ड आगरा बी को दिया गया। वहीं दूसरी तरफ अंडर-19 के क्वार्टर फाइनल प्रतियोगिता के पहले क्वाटर फाइनल में लखनऊ बी ने वाराणसी अ को 22--12 से,हरिद्वार अ ने आगरा बी को 24--38 से,वाराणसी बी ने हरिद्वार बी को 57--11 से और आगरा अ ने लखनऊ को 27---26 से के अंतर से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।सेमी फाइनल में लखनऊ बी ने वाराणसी अ को 43--19 से हरिद्वार अ ने लखनऊ बी को 33--30 से,लखनऊ बी ने वाराणसी अ को 43--19 से हराया।फाइनल में लखनऊ ब ने हरिद्वार अ को 57--38 से हराया।अंडर 17 क्वाटर फाइनल में लखनऊ बी ने लखनऊ अ को 33--18 से,आगरा बी ने वाराणसी बी को 38--13 से ,हरिद्वार अ ने हरिद्वार ब को 53 ---01 के बड़े अंतर से और वाराणसी अ ने आगरा अ 50--15 से हराकर सेमि फाइनल में जगह बनाई।फाइनल में आगरा बी ने वाराणसी अ को 41--27 से जीत दर्ज की। अंडर 14 के क्वाटर फाइनल मैच मेंआगरा बी ने हरिद्वार अ को 48---09 से,वाराणसी ब ने आगरा अ को 32--19 से,लखनऊ अ ने हरिद्वार बी को 35 ---23 से और लखनऊ ब ने वाराणसी अ को 27--17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जहाँ आगरा बी ने लखनऊ बी को 27-- 38 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
तो प्रतियोगिता ने आगरा बी ने ओवर आल चैम्पियन विजेता बना।अंडर 19 से लखनऊ बी की निधि सिंह,अंडर 17 वाराणसी अ की आकांक्षा चौहान,अंडर 14 आगरा बी की अन्नू को वेस्ट प्लेयर का अवार्ड दिया गया।समस्त खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।वही समस्त प्रशिक्षकों एव रेफरियों को मेडल वितरित किया गया।समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को अनुशाशन में रहते हुए खेल को खेल भावना से खेले और हार से एक सीख ले एव मंथन करे ।वही लोग आगे बढ़ते जो हार से सीखते और लक्ष्य निर्धारित करके मेहनत और लगन से कार्य करते है।जितने वालो से हारने वाले महान होते है।इस दौरान पूर्व कमिशनर अशोक कुमार शुक्ल,प्राचार्य एच एन पाण्डेय, जगदीश राय, आशुतोष शुक्ला,अतुल राय, विनोद सिंह,माया प्रसाद राय, योगेंद्र पाल, बिहारी पाल,एस के सिंह,मनोज कुमार,अवनीश राय, डाक्टर एहसान खान आदि रहे।
रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव