Breaking News

पॉलीथिन से होने वाले नुकसान को लेकर एसडीएम सगड़ी ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई सपथ।

आज़मगढ़।

सगड़ी। सरकार ने सरकार ने सरकार ने पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक लगाई है, जो पॉलीथिन हमारे लिए इतनना उपयोगी होता था, उस पर आज सरकार को रोक लगानी पड़ी।

इसमें जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है, इसके लिए दुकानदार के ऊपर अलग जुर्माना है और घर मे इस्तेमाल पर अलग जुर्माना है। लेकिन जुर्माना लगा देने से काम नही चल सकता जबतक कि सब लोग जागरूक न हो। पॉलीथिन हमारे परिवार का सदस्य थी, पर अब उसे मृत माल लिया गया है जिस तरह से हम परिवार के किसी भी सदस्य के मृत होने पर ये समझ लेते हैं कि उनका भूत हमें डरा रहा है वैसे ही पॉलीथिन को मृत समझ लीजिए और इस्तेमाल करने पर जुर्माना रूपी भूत हमारे मानव जीवन को एवं पर्यावरण को प्रभावित करता रहेगा। आसपास के लोगो को खुद जागरूक करना होगा कि- न हम पॉलीथिन का उपयोग करेंगे न करने देंगे।

उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने सगड़ी तहसील के गांधी इंटर कॉलेज मालटारी के प्रांगण में कहीं।

कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व जनहित संघर्ष समिति के संयोजक ओमप्रकाश राय ने किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से परमानन्द मिश्रा, राजेश सिंह, चन्द्रप्रकाश राय, रमेश राय, दान बहादुर, रिजवान, विजय, आदि लोग मौजूद रहे।


और नया पुराने