Breaking News

उप जिलाधिकारी के पहल पर बना गांव में बांस का पुल।

आज़मगढ़।

सगड़ी,आजमगढ़।

 सदियों से चली आ रही व्यवस्था आज भी तात्कालिक काम आ रही है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारांचल में बहने वाली घाघरा हर वर्ष अपना कहर ढाती है। जिसमें प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ती है ।लोगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने जान माल की रक्षा में उनको सहयोग देना होता है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी सगड़ी ने क्षेत्र के खरैलिया ढ़ाला के समीप गांव में जाकर देखा कि अगर यहां बांस का पुल अस्थाई तौर पर बना दिया जाए तो लगभग दस,बारह गांव के सैकड़ों व्यक्तियों का आवागमन हो सकता है ।लोगों की राय और अपने विवेक के आधार पर उप जिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने अपने मातहतों को निर्देश दिया जिसमें ग्राम प्रधान व राजस्व निरीक्षक,लेखपाल सहित कई लोगों को मौके पर लगाया।

  बांस के पुल का अस्थाई निर्माण कराया। जिससे तमाम लोगों के आवागमन में काफी सुविधा होगी।इस कार्य में स्थानीय जनता का भी सहयोग लिया। विदित हो कि उप जिलाधिकारी सगड़ी देवारा के क्षेत्र में घूमकर प्रतिदिन लोगों की समस्याओं को जान रहे हैं ।प्रयास कर रहे हैं कि अधिक से अधिक लोगों को सुविधा मुहैया कराई जाए। पुल को दो दिन पहले गांव में जाकर स्वयं देखा था । बिल्कुल जर्जर स्थिति में हो गया था ।जिससे लोगों का आना जाना काफी कठिन हो गया था। गांव में जाकर प्रधान, लेखपाल को ठीक करने हेतु निर्देश दिया था। जिसे आज गांव के लोगों के सहयोग से सही कर दिया ।अब यह  जब तक पानी का स्तर कम है ।लोगों के आने जाने में उपयोगी सिद्ध होगा।साथ ही राजस्व निरीक्षक से नाव की व्यवस्था हेतु दिया गया है।

रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव

और नया पुराने