आज़मगढ़।
अजमतगढ़,आजमगढ़।
उप जिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने एबीएसए बिलरियागंज के साथ गुरुवार को क्षेत्र के बगैर मान्यता प्राप्त स्कूल पर छापा मारा ।जिस पर क्षेत्र में अवैध स्कूल संचालको में हड़कंप मचा हुआ है ।छापे के बाद स्कूल के सभी तथ्यों की जाँच के बाद बगैर मान्यता के चलने पर तत्काल उप जिलाधिकारी ने बंद कराया ।इस दरमियान वहां सैकड़ों बच्चे थे जिनको बता दिया गया स्कूल अवैध रूप से चल रहा है ।
आप कहीं अन्यत्र एडमिशन कराएं। बगैर मान्यता के चल रहा शिव शंकर स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजरवा खंड शिक्षा अधिकारी बिलरियागंज के साथ जाकर बंद कराया। उपजिलाधिकारी ने स्कूल बंद कराकर एबीएसए बिलरियागंज को इसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव