आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील के गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष यादव ने बीए पार्ट वन में बंद हो चुके प्रवेश को जारी करने के लिए प्राचार्य राम अवध यादव को ज्ञापन सौंपा।। इस संदर्भ में आशीष यादव ने कहा कि- क्षेत्र का यह एक सरकारी विद्यालय और प्रतिष्ठित कॉलेज है इसलिए अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस स्कूल में एडमिशन कराना चाहते हैं।
प्राचार्य राम अवध यादव ने आसक्त करते हुए कहा कि इस मांग पर ध्यान दिया जाएगा और प्रयास रहेगा कि बचे हुए बच्चों का एडमिशन बीए पार्ट वन में किया जाए।
इस मौके पर योगेश विश्ववकर्मा , सुरेंद्र यादव, रामनयन यादव, प्रवीण यादव, कन्हैया कुमार, अँजेश यादव, कुंदन सिंह, सूरज कुमार , रविन्द्र यादव, अशोक यादव , तरुण कुमार आदि छात्र मौजूद रहे।
रिपोर्ट: वीर सिंह