आज़मगढ़।
सरायमीर विकास खण्ड मोहम्मपुर के ग्राम नन्दावॅ का लगभग दो किलोमीटर रास्ता नहर के समान मालूम पड़ रहा है । जिसको लेकर ग्रामवासियों में भारी आक्रोश है। विकास खण्ड मोहम्मदपुर के ग्राम नन्दावॅ के वासियों का कहना है कि नन्दावॅ गांव से मेन रोड तक लगभग दो किलोमीटर का रास्ता काफी खराब हो गया है जिससे गांव में आने-जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है ।
यहां तक कि अब स्कूल व कालेज के वाहन चालक भी छात्र-छात्राओं को गांव से ले जाने के लिए भी डरते हैं उनका कहना है कि सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावक उनको सड़क लाकर पहुंचाए गांव में गाड़ी नही जाएगी क्योंकि सड़क खराब होने की वजह से गाड़ी को पलट जाने का डर है । गांव वासियों ने बताया कि रास्ता के मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान तारा देवी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बरसात समाप्त हो के बाद मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस बात को लेकर गांव वासियों में काफी आक्रोश है उनका कहना है कि अगर जल्द से जल्द खराब रास्ते को सही नही कराया गया तो विकास खण्ड मोहम्मदपुर पहुंचकर सम्बंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा ।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर