आज़मगढ़।
सगड़ी। सगड़ी तहसील के महाराजगंज ब्लॉक में अवैध रूप से संचालित हो रहे अवैध खाद उर्वरक, कीटनाशक भंडार, पर आज उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने छापेमारी की, इस कार्यवाही के दौरान अवैध भंडार मालिक से जब कागजात की मांग की गई तो कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया, जिस पर ए के मिश्रा फ़र्टिलाइज़र को सीज कर दिया गया, जिस पर कृषि विभाग द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, एसडीएम की इस कार्यवाही से हड़कंप की स्थिति बनी रही।
इस दौरान एसडीएम सगड़ी ने बताया कि- इस तरह से चल रहे अवैध खाद उर्वरक, कीटनाशक भंडार पर छापेमारी की कार्यवाही आगे भी की जाएगी।
छापेमारी में अवैध रूप से 3000 बोरा यूरिया, फास्फेट 100 बोरी, ए पीएस 1000 बोरी, जिंक 10 जिप, maite1500 बोरी, कीटनाशक 50 बोरी, व्हाइट पाउडर 50 बोरी, 4 पेटी जिंक बरामद किया गया।
छापेमारी के दौरान एसडीएम के साथ जिला कृषि अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी, थानाध्यक्ष महाराजगंज, DD एग्रीकल्चर, फ़र्टिलाइज़र इंस्पेक्टर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: वीर सिंह