Breaking News

एआईफुक्टो के आवाहन पर भारत के विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय शिक्षक सामूहिक अवकाश पर -डॉ0 अखिलेश चन्द्र

आज़मगढ़।

सगड़ी।

कवरेज डेस्क। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवम् महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वाहन पर आज पूरे भारत के 06 लाख शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहे ।

इसका पुरजोर समर्थन करते हुये श्री गाँधी पी जी कॉलेज मालटारी के शिक्षक महामंत्री डॉ0 अखिलेश चन्द्र ने बताया कि- हमारी मांग सरकार से 7वे पे कॉमिशन को जल्द से जल्द पूरी करने के लिए है जब तक सरकार हमारी मांगे मान नही लेती है, तब तक हम आंदोलन करेंगे। केंद्रीय विश्वविधालय में सरकार 7वा पे कमीशन दे रही है और राज्य विश्वविद्यालय के अंतर्गत सम्बद्ध महाविद्यालय के शिक्षको के साथ भेदभाव कर रही है जो कि गलत है। इस एक महत्त्वपूर्ण मांग के साथ पुरानी पेंशन बहाली भी प्रमुख मांग है।इसके साथ 09 मांगे और भी शामिल है।सरकार यदि हमारी मांगो को जल्द से जल्द नही मानेगी तो हमारे संगठन ने आगामी 13 और 14 अगस्त को काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार करने का और आगामी 28 अगस्त को सामूहिक अवकाश पर रहने का चरणबद्ध कार्यक्रम जारी किया है, और हम इस पर चलेंगे ।

डॉ0 अब्दुल रशीद अध्यक्ष ने बताया की सरकार को हठधर्मिता छोड़कर शिक्षको की मांग मान लेनी चाहिए।

रिपोर्ट: वीर सिंह


और नया पुराने