Breaking News

शिक्षा माफियाओं की दबंगई के आगे प्रशासन बेबस।

आज़मगढ़।

सगड़ी

बगैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर प्रशासन का कोई खौफ नहीं निर्बाध गति से संचालित हो रहे हैं बगैर मान्यता प्राप्त  विद्यालय।

सगड़ी, आजमगढ़ ।।सगड़ी क्षेत्र के 80 बगैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बीते 3 मई को नोटिस दी गई थी। उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर जुलाई महीने में सभी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को शिक्षा विभाग  द्वारा सख्त हिदायत दी गई। कि बगैर मान्यता के कोई भी विद्यालय संचालित न किया जाए। बीते मंगलवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी व शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ और शिक्षा क्षेत्र बिलरियागंज में लगभग आधा दर्जन विद्यालयों को सख्त निर्देश के साथ बंद कराने की हिदायत दी ।एनपीआरसी को निर्देश दिया कि बच्चों को मान्यता प्राप्त विद्यालयों में समायोजित कराएं। प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद भी आज शनिवार को वह सभी विद्यालय खुले पाए गए जिसको उपजिलाधिकारी और शिक्षा विभाग की टीम ने बंद करने का निर्देश दिया था ।बेख़ौफ़ शिक्षा माफियाओं ने शासन प्रशासन के आदेश को धता बताते हुए अपनी दुकान चालू रखें है।जिससे लोगों में शिक्षा विभाग की हास्यपद स्थिति  और बेबसी बयां करती है विदित हो कि जब तक शिक्षा माफियाओं के खिलाफ प्रशासन और शिक्षा विभाग कड़ा रुख नहीं अपनाएगा तब तक यह आदेश निर्देश हवा हवाई साबित होगा।इसी तरह निरीह जनता ऐसे लोगों के झासे में आकर तमाम तरह से फीस देकर ठगी जायेगी।

रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव

और नया पुराने