ग्रामीणों ने लगाया घंटों जाम।
रानीपुर थाना अंतर्गत पलिया बाजार से सौ मीटर उत्तर पलिया गांव के पोखरे में एक अधेड़ युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । मिली जानकारी के अनुसार भुसुवा निवासी सहेजू चौहान उम्र 55 वर्ष पुत्र जियावन चौहान गुरुवार की शाम 5:00 बजे साइकिल के द्वारा बाजार करने पलिया गए हुए थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर घर वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन सहेजू चौहान का कहीं पता नहीं चलने पर शुक्रवार की शाम रानीपुर थाने पर घर वालों ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दे दी ।
शनिवार की सुबह लगभग 11:30 बजे रास्ते के किनारे पालिया में स्थित पोखरे में गांव वालों ने एक अधेड़ युवक की तैरती लाश को देखा जिसकी सूचना गांव वालों ने तुरंत पुलिस को दी । मौके पर पहुंची रानीपुर पुलिस ने मौके का जायजा करते हुए शिनाख्त करने की कोशिश की तो मौके पर जुटी क्षेत्रीय जनता व ग्रामीणों ने लाश की पहचान सहेजू चौहान पुत्र जियावन चौहान निवासी भुसुवा थाना रानीपुर के रूप में की। सहेजू चौहान के चेहरे पर तथा दोनों आंखों पर व गले में चोट लगने के कारण लोगों ने हत्या की आशंका जताई । जिसके बाद ग्रामीणों ने लाश को पलिया तिराहे के रानीपुर- खुरहट मार्ग पर रखकर 1:30 बजे से लेकर 3:45 बजे तक घंटों जाम लगाकर मार्ग को अवरुद्ध किया और जमकर बवाल काटा । जिसके चलते पलिया बाजार स्थित रानीपुर-खुरहट मार्ग की सभी दुकानें बंद रही ।
मौके पर रानीपुर पुलिस के बाद पहुँचे एसडीएम मुहम्मदाबाद ने स्थित को सम्भाले । घटना स्थल पर पहुँचे अपर पुलिस अधीक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के आश्वासन पर कि हत्या में लिप्त व्यक्ति को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा । तब जाकर किसी तरह ग्रामीणों ने जाम को हटाया व अवरुद्ध मार्ग सुचारू रूप से चालू हो सका । आप को बता दे कि सहेजू चौहान के दो पुत्र क्रमशः सतीश चौहान व सुनील चौहान रोजी-रोटी के लिए कही बाहर रहते है । सहेजू चौहान की पत्नी सुमित्रा देवी व घरवाले पछाडे खा-खा के रो रहे थे । सहेजू चौहान का भतीजा कृष्णा चौहान पुत्र नगदू चौहान ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है । लाश का पंचनामा बना कर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र तिवारी