Breaking News

वृक्ष प्रकृति का अलंकार: एसडीएम सगड़ी

आज़मगढ़।

सगड़ी,आजमगढ़।

सगड़ी तहसील मुख्यालय के पास स्थित जूनियर हाईस्कूल पर शनिवार को न्याय पंचायत अलीपुर से संबंधि त सभी प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को स्कूल चलो अभियान एवं जागरूकता रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी और उपजिलाधिकारी सगड़ी ने रवाना किया।

 पंकज कुमार श्रीवास्तव उपजिलाधिकारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पेड़ लगाना आवश्यक है।वृक्ष प्रकृति का अलंकार है।ये पानी बरसाने,स्वच्छ हवा देने,धूप से बचाने आदि में सहायक है।अधिक से अधिक पौध लगाकर हम इसके सारे लाभों को प्राप्त कर सकते है। उन्होंने सभी बच्चों को संकल्प दिलाया की प्रत्येक 5 बच्चे मिलकर एक वृक्ष लगाएंगे। उसका संरक्षण करेंगे तथा अपने अपने गांव में जाकर अपने परिचितों को भी इसके प्रति जागरुक करेंगे ।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने बताया कि जागरूकता रैली ग्रामीण क्षेत्र के सभी परिवारों को जागरूक कर सभी बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए जागरुक किया जाएगा। इस अवसर पर एनपीआरसी जर्रार हुसैन ,हेड मास्टर दीपचंद राम, सहित सभी अध्यापकगण,छात्र उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव

और नया पुराने