Breaking News

महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी।

आज़मगढ़।

सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम सुरही बुजुर्ग के नदी से जुड़े नाले में 60 वर्षीय महिला का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई । मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम सुरही बुजुर्ग निवासी बहादुर की 60 वर्षीय पत्नी चनौतवती जो दिमागी रूप से गड़बड़ थी दिनांक 2 अगस्त 018 रात में अचानक घर से बाहर निकल गई परिवार के सदस्यों ने काफी ढूंढने के बाद दिनांक 3 अगस्त 018 को सरायमीर थाना में गुमशुदगी की तहरीर दी। दिनांक तीन दिन बाद दिनांक 4 अगस्त 018 की शाम साढ़े सात बजे किसी ने गांव के ही करीब मंगही नदी मिले नाले में महिला शव को देखा और गांव में जाकर बताया तो गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर नाले शव को बाहर निकाला तो शव की पहचान चनौतवती देवी पत्नी बहादुर के रूप में हुई इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । बहादुर ने पुलिस को बताया कि मेरे पत्नी का दिमागी संतुलन कई महीनों से गड़बड़ था ।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर

और नया पुराने