आज़मगढ़।
सरायमीर थाना में पिता ने अपनी पुत्री को छेड़ने का गांव के ही युवक के खिलाफ लगाया आरोप ।
मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम सुरही बुजुर्ग निवासी (कल्पनिक) कल्लू ने थाने तहरीर दी है कि मेरे गांव के अंगद चौहान ने प्रतिदिन मोबाइल पर मेरी लड़की को छेड़ता रहा है । मैं प्रधान को साथ में लेकर उसके घर शिकायत करने गया तो मुझे माँ बहन की गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर रही है ।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर