सगड़ी, आजमगढ़। हरैया ब्लाक के राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज रानेपुर रौनापार में रविवार को बाढ़ पीडि़त संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक का मु य उद्देश्य सगड़ी तहसील क्षेत्र में महुला गढ़वाल बांध के उत्तरी छोर मे बहने वाली घाघरा नदी की विनाश लीला के कारण होने वाली परेशानियों वह तबाहियों को लेकर बॉढ़ पीडि़तों को न्याय दिलाना। संगठन के सचिव नर्वदेश्वर मिश्रा ने शासन-प्रशासन और जिलाधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि दोहरीघाट से गढ़वल तक एक रिंग बांध बनवाया जाए। नदी के किनारे तथा उत्तरी छोर से एक किलोमीटर दक्षिणी तक के दायरे में नदी की धारा को नदी की खुदाई करके बहाया जाय। बंधे को जोडऩे वाले मार्गों की मरमत किया जाय। महुला बांध पर बने हुए रैन बसेरा शौचालय बॉध पर जगह-जगह रैन कट है उन्हें भरा जाय। बाढ़ पीडि़त क्षेत्र में जाने वाले रास्तों पर पुल पुलिया बनवायी जाय साथ ही बाढ़ के समय होने वाली बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का जल्द से जल्द निदान किया जाए यदि इन समस्याओं पर जिला प्रशासन नहीं सुनता है तो हम संगठन के लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। वहीं पर बेलहिया पुल का अगला हिस्सा धस गया है उसकी जल्द मर मत कि जाय जिन नाविकों का भुगतान पिछला नही हुआ है उसका भुगतान जल्द किया जाय और इसी के साथ बॉढ़ मे होने वाली परेशानियो का स्थाई निदान किया जाय नहीं चाहता तो हम संगठन के लोग रौनापार बिलरियागंज मार्ग या रौनापार लाटघाट मार्ग या दोहरीघाट आजमगढ़ मार्ग को एक महीने के अंदर नहीं कोई सुनवाई हुई तो जाम करेंगे जिसकी जि मेवारी शासन प्रशासन की होगी इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राम हंस यादव संचालन राम मिलन यादव इस मौके पर दूईड यादव गंगा प्रसाद यादव अक्षयवर वर्मा जगरोपन यादव राम बुझारत यादव विद्यालय के प्रबंधक संजय यादव आदि सैकड़ों की सं या में संगठन के लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव