Breaking News

मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत।

आज़मगढ़

 सरायमीर दीदारगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में दिनांक 31/07 / 018 दिन मंगलवार को खेत में सिचाई के लिए ट्यूबवेल से पानी ले जाने को लेकर हुई मारपीट में  40वर्षीया महिला उमा देवी पत्नी रमेश राम बुरी तरह घायल हो गई थी जिसका इलाज वाराणसी के बीएचयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा था इलाज के दौरान रविवार शाम पांच बजे के करीब मौत हो गई ।मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।मृतक का पति विदेश में नौकरी करता है। मृतक के  एक पुत्री और तीन पुत्रों हैं ।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर

और नया पुराने