आज़मगढ़।
सरायमीर. स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंवर नदी में 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान के बाद परिवार के सदस्यों ने ले जाकर कफन दफन किया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 20 अक्टूबर 019 को सुबह लगभग 9 बीना पारा मंजीरपट्टी गांव के पास कुंवर नदी में शव मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।चारों ओर से लोग शव को देखने व पहचान करने के लिए पहुंचने लगे।उसी में मृतक का भाई रिजवान पुत्र फैजान ग्राम मोड़ियार थाना फूलपुर आजमगढ़ पहुंचकर शव को पहचान कर रोते हुए कहा कि यह शव मेरे छोटे भाई फरहान की है जिसकी दोनों किडनी खराब हो गई थी जिसका उपचार किया जा रहा था ।
वह बीमार से तंग आकर इधर-उधर भागने लगा। इस पहले पंजाब चला गया था। काफी समय ढूंढने के बाद मिला। पुनः दिनांक 15 अक्टूबर 019 को घर से कहीं चला गया हम लोग ढूंढ रहे थे कि आज खबर मिली कि बीना पारा गांव के पास कुंवर नदी में शव मिला है। मृतक के दो भाइयों में छोटा था उसकी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी उसके एक छोटी बच्ची है।

मोहम्मद यासिर सरायमीर