Breaking News

राष्ट्रीय नाई महासभा और मंडल स्तरीय चौधरी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

सगड़ी। 
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर चौक  स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर शनिवार को  राष्ट्रीय नाई महासभा और  मंडल स्तरीय चौधरी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें आजमगढ़ बलिया गाजीपुर मऊ अंबेडकरनगर जौनपुर सहित  कई जिलों के नाई समाज के लोगो ने भाग लिया ।
सर्वप्रथम  कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साथ ही  मंडल  महा चौधरी बगेदू  शर्मा द्वारा आए हुए सभी चौधरी मुख्य अतिथियों का  माल्यार्पण और अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रामभवन शर्मा ने कहा कि राजसत्ता में  भागीदारी के बगैर समाज का सम्मान  जनक विकास की कल्पना अधूरी है। इसलिए वोट के मुद्दे पर एक होकर समाज के लोग अपनी शक्ति का अहसास कराएं यदि ऐसा कर पाए तो आगे वाला सुखद भविष्य नाई समाज के नाम पर होगा।
संगठन के प्रदेशीय प्रधान संरक्षक राजमणि  शर्मा ने कहा कि काफी विषम परिस्थितियों में समाज के सम्मानित चौधरी लोगों ने काम किया इसके बलबूते समाज का स्तर आम जनमानस में सम्मानजनक हुआ कहा कि किसी भी समाज का चतुर्मुखी विकास संगठित होकर अपने हित सम्मान के लिए संघर्ष करने से ही हो सकता है। साथ ही  समाज की एकता पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल महा चौधरी बगेदू  शर्मा ने कहा आज हम को संगठित होने की जरूरत है। जबतक हम संगठित नहीं होगे तबतक हम अपने हक की लड़ाई नहीं लड़ सकते। साथ ही कार्यक्रम को चन्दन शर्मा, जयहिंद शर्मा, संतोष शर्मा, राकेश शर्मा, ललित शर्मा, मारकंडे शर्मा, हाजी हिम्मत अली, रविंद्र शर्मा, रामनाथ शर्मा, सुभाष शर्मा, दीनानाथ शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रमेश शर्मा और अध्यक्षता बघेली शर्मा ने किया।
और नया पुराने