मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
दबंगों के ऊपर जबतक नहीं होगी कार्यवाही तबतक नहीं करेंगे मूर्ति विसर्जन।
मूर्ति पंडाल के लोगों को मारपीट कर किया घायल।
मूर्ति पंडाल में लगे झालर लाइट को काट डाले दबंग ।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के लाटघाट बाजार में हर साल की भांति इस साल भी दशहरे के बाद लगने वाले एतिहासिक मेले में मां अम्बे महा शक्तिशाली दुर्गा पूजा समिति के लोगों को मनबढ़ किस्म के व्यक्तियो ने मारपीट कर घायल कर दिये।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में हर साल की भांति इस साल भी दुर्गा पूजा मेले का आयोजन दिन शुक्रवार 18 तारीख को किया गया था। जिसमें मनबढ़ किस्म के लोगों ने मां अंबे महा शक्तिशाली दुर्गा पूजा समिति लाटघाट ग्रामीण बैंक के पास रौनापार रोड पर मां दुर्गा का पंडाल बनाया गया था। 10:30 बजे के लगभग कुछ शरारती तत्वों के लड़के मूर्ति पंडाल के पास आकर शराब के नशे में बत्तमीजी कर रहे थे। जिसका विरोध मुर्ति कमेटी के लोगों ने किया। इस बात को लेकर शरारती तत्व किस्म के लोगों ने मूर्ति पंडाल के लोगों को मारने पीटने लगे जिसमें मूर्ति कमेटी के अध्यक्ष सत्येंद्र विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, प्रमोद यादव, अभिषेक यादव एवं सीमा यादव बुरी तरह से घायल हो गये। शरारती तत्व के लोगों ने धारदार हथियार व हाथ का पंच लेकर हमला किये। कमेटी के लोगों ने इसकी सूचना लाटघाट चौकी इंचार्ज को दिया मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज शरारती तत्वों को दौड़ाया वह लोग भाग निकले चौकी इंचार्ज ने दुर्गा मूर्ति के पंडाल के अध्यक्ष से लिखित तहरीर ली। वही मुर्ति पंडाल के लोगों ने सुबह जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर 6 -7 लोगों के खिलाफ दिया । जीयनपुर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य ने आश्वासन दिया कि आप लोग शांति रूप से मूर्ति का विसर्जन किजिए प्रशासन आपके साथ है। शरारती तत्व के लोग बख्शे नहीं जाएंगे उनके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वही मूर्ति कमेटी के लोगों ने कहा कि जबतक शरारती तत्वों के ऊपर कार्यवाही नहीं हो जाती तबतक हम लोग मूर्ति का विसर्जन नहीं करेंगे।