Breaking News

"जल ही जीवन" पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया लोगों को जागरूक।

मधुबनी बिहार।

बिहार के मधुबनी जिला प्रशासन के निर्देशन मे  रविवार को जयनगर प्रखंड के बरही गांव मे एक नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया।
सुरभि कला मंच के द्बारा जल ही जीवन हरियाली पर आधारित नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया। "जल ही जीवन हरियाली, तभी होगी खुशहाली" जैसे गीत  तालिया बजाने पर  लोगो को मजबुर कर दिया। कलाकारो ने अपनी प्रतिभा से दर्शको को हंसते हंसाते हुए लोट पोट कर दिया।
सुरभि कला मंच से सचिव मिथलेश, कुमार, रमेश, भोला, भोली देवी, बिहारी राम समेत सभी कलाकारो ने इस नुक्कठ नाटक के माध्यम से आमजन से आह्रान किया है कि- हम सब को खाली भुमि पर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
क्योकि ये पौधे बडे होकर शुद्ध वातावरण देगे, ये पर्यावरण की रक्षा के लिए कारगर सिद्ध होगे।

रिपोर्ट: मधुबनी से बादल हुसैन
और नया पुराने