Breaking News

त्यौहारों में सुरक्षा के मद्देनजर किया गया फ्लैग मार्च।

आज़मगढ़।

सरायमीर। त्योहार में सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय थाना पुलिस ने कस्बा में फ्लैग मार्च किया। ज्ञात हो कि सामने दिपावली , छठ पूजा व अन्य त्योहार को देखते हुए सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह के दिशा-निर्देश पर सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद  के नेतृत्व में थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर, फूलपुर कृष्ण कुमार गुप्ता मय थाना एसआई व फोर्स और एक बटालियन पीएसी के साथ पैदल खरेवां मोड़ से लेकर नई बाजार , पुलिस बूथ, रोडवेज, मवेशी खाना होते हुए नन्दावं मोड़ तक पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।इस दौरान सीओ फूलपुर ने बताया कि सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च किया गया है किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ कड़ी सी कड़ी कार्रवाई की जाएगी । 

मोहम्मद यासिर सरायमीर 
और नया पुराने