आज़मगढ़।
अंजानशहीद 21 अक्टूबर।
रिपोर्ट-वीर सिंह
जनसेवा संचालक सेवा समिति आजमगढ़ उत्तर प्रदेश द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर समिति द्वारा एसपी व डीएम को कार्यवाही के लिए दिया ज्ञापन
जनसेवा संचालको व बैंक मित्रो ने मृतक स्वर्गीय रमेश यादव की आत्मा की शांति के लिए रिक्शा स्टैंड आजमगढ़ पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मृतक स्वर्गीय रमेश यादव को समिति के सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि में जिले के अलावा गोरखपुर वाराणसी चंदौली गाजीपुर के भी जनसेवा संचालक बैंक मित्रों ने भाग लिया श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रमेश यादव की कमी को हम कभी पूरा नहीं कर पाएंगे बिल्कुल मृदुल स्वभाव,व्यवहार कुशल व्यक्ति रहे ।तथा संगठन को आगे बढ़ाने में इनका योगदान अविस्मरणीय था इनके योगदान को संगठन कभी नहीं भूलेगा तथा उनके परिवार को हर मदद के लिए संगठन हमेशा तैयार रहेगा श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष बेचू यादव ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा स्वर्गीय रमेश यादव के अभियुक्त की गिरफ्तारी में लीपापोती या देरी होती है तो संगठन चुप नहीं बैठेगा किसी भी कीमत पर मित्र रमेश के परिवार को तत्काल न्याय मिलना चाहिए। और जिले के तमाम बैंक मित्रों के सेंटर को चिन्हित कर सुरक्षा की गारंटी दी जाए नहीं तो भविष्य में यदि किसी जनसेवा संचालको बैंक मितत्रो के साथ घटना घटित हुई तो संगठन सड़क पर उतरने को बाध्य हो जाएगी। समिति के उपाध्यक्ष विनीत पांडे ने कहा कि इस सरकार में केंद्र संचालक बैंक मित्र सुरक्षित नहीं है सरकार को तत्काल इस पर ठोस कदम उठाना चाहिए। वही महासचिव रमेश सिंह ने कहा कि सबसे पहले केंद्र संचालको की आईडी सेवाप्रदाता कंपनी द्वारा बार-बार बंद कर दी जा रही है जो सरासर गलत है और यह गंदी हरकत को जिलाधिकारी महोदय ने गंभीरता से नहीं लिया और कंपनी को ऐसा करने से मना नहीं किया तो पूरे प्रदेश के केंद्र संचालक आजमगढ़ की सड़कों पर खड़े होने का काम करेंगे । एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत सिंह ने कहा कि हम लोगों ने शासन, प्रशासन, अधिकारी ,कर्मचारी ,गुंडा बदमाशो से तंग आ चुके हैं बड़े यातनाओ को हमारे भाई झेलकर सरकार की मंशा के अनुरूप जनहित का कार्य प्रदान करते हैं।
बावजूद हम लोग हमेशा अपेक्षित रहते है लेकिन अब यह बर्दाश्त नहीं होगा शासन प्रशासन नहीं चेता तो हर तरफ सड़कों पर वीएलई नजर आएंगे वहीं गुलाब सिंह ने कहा कि जनता के बीच जो काम हम लोग कर देते हैं वह काम सरकारी कर्मचारी कभी नहीं कर पाएंगे फिर भी हमारी सुनवाई चाहे पुलिस प्रशासन हो या तहसील प्रशासन कहीं सुनवाई नहीं होती है। विनीत सिंह ने कहा कि स्वर्गीय रमेश यादव व श्रवण चौरसिया तथा पूनम गुप्ता को न्याय नहीं मिला तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे । गोरखपुर बैंक मित्र यूनियन के अध्यक्ष जगत नारायण मिश्र ने कहा कि शासन प्रशासन को जनसेवा संचालको व बैंक मित्रों की समस्या व घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ठोस कदम उठाना चाहिए। नहीं तो मजबूरन हम लोग सड़क पर उतरकर सरकार और प्रशासन की नींद हराम करने के लिए बाध्य होंगे सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जन सेवा संचालको व बैंक मित्रों को सुरक्षा हेतु शासन प्रशासन तत्काल कोई ठोस कदम उठाए ताकि हमारे सभी जन सेवा संचालक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सुचार रूप से अपना कार्य करें सभी के अंदर भय का वातावरण व्याप्त हो गया है ।अंत में उन्होंने सभा को समाप्ति की घोषणा की श्रद्धांजलि सभा व ज्ञापन देने के बीच उपस्थित बेचू यादव, रमेश सिंह, विनीत पांडे ,विनीता सिंह, गुलाब सिंह, जगत नारायण मिश्र, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, कृष्णपाल सिंह, रामेश्वर यादव, धर्मेंद्र गौड़, धर्मेंद्र कुमार, हरिकेश यादव, राजन राय, राजेश कुमार गुप्ता, अशोक यादव ,श्रीकांत सिंह सैकड़ों की संख्या में केंद्र संचालक उपस्थित रहे।
