आज़मगढ़।
रिपोर्ट: ब्यूरो
सगड़ी।
जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के पारीपट्टी गांव निवासी विश्वनाथ पुत्र स्व० बसन्त राम कि उनके आवास के सामने से ही चोरों ने लगभग 2:00 बजे उनकी भैंस खूंटे से खोल ले गए, पीड़ित ने बताया कि- उसकी कीमत लगभग ₹45000 थी।
सुबह हुई जब खूंटे पर भैंस नहीं मिली तो पहले उसने गांव गिराव और आसपास के लोगों से पूछताछ की और भैंस को ढूंढने का प्रयास किया। काफी खोजबीन के बाद भी जब भैंस का कहीं अता-पता नहीं चला तो थक हार कर पीड़ित व्यक्ति कोतवाल पहुंचा, जहां पर उसने लिखित तहरीर दे दी है, समाचार लिखे जाने तक उसकी भैंस मिली नहीं थी।