Breaking News

चेहल्लुम के मौके पर सरायमीर कस्बा में शहीदाने कर्बला का जुलूस निकला।

आज़मगढ़।

सरायमीर। चेहल्लुम के मौके पर सरायमीर कस्बा में शहीदा ने कर्बला का जुलूस निकला।विगत वर्ष के भांति इस वर्ष भी शहीदाने कर्बला के चेहल्लुम का एतिहासिक जुलूस निकालने पूर्व चौक स्थित इमामबाड़ तसकीन जैनब में मजलिस को मासूम असगर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मनुष्य इमाम हुसैन की जिंदगी व शिक्षा को सामने रखकर हक व बातिल के बीच फर्क कर सकता है।इमाम हुसैन यजीद जैसे जालिम हाकिम सामने सिर नही झुकाया बल्कि मानवता को जुल्म से बचाने के लिए सबकुछ कुर्बान कर दिया। उसके बाद इमाम बाड़ा से जुलूस ताबूत, अलम, ताजिया, जुलजनाह के साथ चौक पर पहुंचा वहां पर डॉ. सैय्यद कमर अब्बास ने सम्बोधन करते हुए कहा कि इमाम हुसैन की अजदारी हमें यह सन्देश देती है कि मनुष्य नेक काम करें और खुद को गुनाहों से बचें और समाज में भाईचारा प्यार मोहब्बत व आपस में एकता कायम करें जुलूस आगे बढ़ते हुए अली अशकान रौजा पहुंचा जहाँ पर इरफान अब्बास ने कहा कि इमाम हुसैन जन्नत के जवानो के सरदार हैं इसलिए जिन्हें जन्नत की ख्वाहिश है उनके लिए जरूरी है कि इमाम हुसैन की पैरवी करें जुलूस लब्बैक या हुसैन सदाओं से क्षेत्र गूंज उठा उसके बाद जुलूस खरेवां स्थित सदर इमामबाड़ा पहुंचा जहां पर कर्बला के 72 शहीदों का ताबूत क्रमवार बरामद हुआ। जिसका परिचय कराते हुए सैय्यद जीशान अली ने उनपर होने वाले जुल्म व दर्दनाक शहादत को बयान किया तो हजारों की संख्या में मौजूद अजादारों के आंखों में आंसू निकल पड़ा।इस जुलूस में अंजुमन जैनुल एबा रायबरेली, अंजुमन सफीर नसरूल अजा अम्बेडकर नगर, अंजुमन सगरीया गाजीपुर,  अंजुमन गुंचय नसरूल अजा बड़ा गांव  जौनपुर व क्षेत्रीय अंजुमन शामिल हुए। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद, थाना प्रभारी शेर सिंह ने पुरुष व महिला फोर्स के साथ पीएसी फोर्स लिए जुलूस के साथ चलते रहे अंत में शिया कमेटी के अध्यक्ष कायम रजा व  मिडिया प्रभारी मोहम्मद ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया ।

मोहम्मद यासिर सरायमीर 
और नया पुराने