मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
सीओ सगड़ी के यहां तैनात दीवान की हृदय गति रुकने से मौत।
पुलिस विभाग में शोक की लहर 85 बैच के थे सिपाही।
बुधवार को सुबह अंतिम संस्कार गार्ड आफ आनर के सात होगा।
सगड़ी।
सगड़ी राजेन्द्र नगर वार्ड नंबर 1 चितबड़ागांव,थाना चितबड़ागांव जिला बलिया क्षेत्र के निवासी सतीश चन्द्र सिंह पुत्र स्व0 महेंद्र सिंह उम्र 52 साल जो जिला आजमगढ़ के सगड़ी तहसील में दीवान के पद पर कार्यरत थे।
जिनका सुबह 6:30 बजे के लगभग हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार चितबड़ागांव जिला बलिया निवासी सतीश चंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह की मंगलवार की सुबह लगभग 6:30 बजे अचानक हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। वही जीयनपुर कोतवाल ने बताया कि सीओ सगड़ी के दफ्तर में दीवान पद पर कार्यरत थे। आज सुबह टहलने के लिए निकले थे टहलने के बाद वह जीयनपुर कोतवाली में आए स्टाफ के लोगों के साथ बैठकर बात कर रहे थे। अचानक दो बार हिचकी आई उतने में उनका शरीर ठंडा पड़ गया साथ में बैठे सिपाही लोग उनको आनन-फानन में पुलिस के गाड़ी में लादकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी गई व मौत की सूचना इनके परिजनों को भी दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सगड़ी और परिजन थाने पर पहुंचे पत्नी और लड़के का रोना पीटना को देखकर सभी लोग भावुक हो गए। वही शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पीएम के बाद मृत दीवान को आजमगढ़ पुलिस लाइन में सलामी देने के बाद मृत दीवान के पार्थिव शरीर को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।