Breaking News

दोहरे हत्याकांड में घायल महिला को ये दरोगा अपना खून देकर जान बचाने का कर रहा प्रयास, जनता ने कहा दिल से सलाम।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

मुबारकपुर।

थाना मुबारकपुर के मदारपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में घायल महिला जैनब जो आज भी जीवन और मौत से जूझ रही है, और शहर के लाइफलाइन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।स्थानीय पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर महोदय की प्रेरणा से घायल का इलाज पुलिस द्वारा जन सहयोग से करवाया जा रहा है। साथ ही उसे आवश्यक ब्लड की आपूर्ति कराई जा रही है, यह जानकारी चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर कमलनयन दुबे को मिली कि- हत्याकांड में घायल महिला को खून की जरूरत है, उन्होंने तत्काल सदर अस्पताल ब्लड बैंक पहुंचकर घायल महिला के लिए खून दिया। चौकी प्रभारी के इस कार्य की सराहना क्षेत्र में हो रही है, जहां जनता और पुलिस के बीच एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए एसआई कमलनयन दुबे ने मानवता का परिचय दिया है, वही क्षेत्रीय जनता का कहना है की जबसे चौकी प्रभारी ने यहां का चार्ज लिया है तब से हम लोग काफी खुश हैं उनके मधुर व्यवहार के चलते आम जनता उन्हें बहुत पसंद करती है, हम ऐसे पुलिस वालों को दिल से सलाम करते हैं।
और नया पुराने