Breaking News

कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जायेगा।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।
आजमगढ़ जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव ने बताया है कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर 2019 को मध्यान्ह 12ः00 बजे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का औपचारिक शुभारम्भ लोक भवन, लखनऊ स्थित आडिटोरियम में किया जाना निर्धारित है। 
शासन के निर्देशानुसार दिनांक 25 अक्टूबर 2019 को ही जनपद के प्रभारी मंत्री मा0 सुरेश राणा जी की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम नेहरू हाल, आजमगढ़ में आयोजित किया गया है, जिसमें मा0 सांसद/विधायकगण/महापौर/जिला पंचायत अध्यक्ष आदि गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा जनपद में विभिन्न श्रेणियों में पात्र बालिकाओं/लाभार्थियों को पंजीकरण पत्र एवं लाभ की अनुमन्य धनराशि को संबंधित के खाते में आनलाईन अन्तरण होने के दृष्टिगत प्रतीक चेक वितरित किया जायेगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने आम जन से अपील किया है कि दिनांक 25 अक्टूबर 2019 को मध्यान्ह 12ः00 बजे कार्यक्रम नेहरू हाल, आजमगढ़ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के शुभारम्भ कार्यक्रम में सहभागी बनें।
और नया पुराने