Breaking News

घोसी विधानसभा से भाजपा के जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर जगह जगह बाँटी गयी मिठाइयां और फूटे पटाखें ।

आज़मगढ़.

रिपोर्ट: वीर सिंह

मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के सठियांव बाजार में गुरुवार को सायं भाजपा नेता स्वतंत्र कुमार सिंह (मुन्ना सिंह) के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का मनाया जश्न ।
  सठियांव बाजार में भाजपा के दर्जनों भर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के गले मिलकर व मिठाई खिलाकर खुशी का किया इजहार । मिठाई वितरण के दौरान भाजपा युवा नेता स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहाकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी के कार्यों से जनता संतुष्ट हैं । आज उसका उदारण मऊ जनपद के घोसी विधानसभा से विजय राजभर को जीताकर दिखाया हैं ।इस अवसर पर  स्वतंत्र कुमार सिंह(मुन्ना समेंदा) अजय सिंह, छोटू पांडे, मुन्ना प्रधान, डगलेश सिंह, शहज़ाद,धर्मराज सिंह, सजीवन सिंह, शुभम, सुनिल, अजय सहित अन्य लोग शामिल रहे ।

फ़ोटो:

सठियांव बाजार में भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई ।
और नया पुराने