Breaking News

जनता नर्सिंग होम की दुकान से हजारों की चोरी।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर बाजार में नर्सिंग होम की दुकान से बीती रात्रि लगभग 1:30 बजे के बीच मे चोरों ने छत पर चढ़कर सीढिय़ों के रास्ते जनता नर्सिंग होम की दुकान में घुस गए नर्सिंग होम के अंदर सो रहे पति-पत्नी के बेड के पास रखा एक एम आई मोबाइल व दो सैमसंग मोबाइल स्मार्ट फोन सहित 30 हजार नगदी चुरा ले गए। जनता नर्सिंग होम मालिक सत्यप्रकाश लाल श्रीवास्तव पुत्र दुर्गबासी लाल श्रीवास्तव निवासी रजादेपुर बाजार, थाना जीयनपुर को जब सुबह में पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल कर कहा कि यदि चोरो के बारे में जानकारी हो तो बताये। वही नर्सिंग होम में लगे सीसी कैमरा में चोरों का पूरा वीडियो रिकॉर्डिंग हो गया है। जिसको पुलिस ने अपने पे
न ड्राइव में लेकर चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है। जबकि दुकानदार द्वारा जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है।
अभी कुछ दिनों पहले भी बाजार में दो दुकानों का ताला तोड़ने का प्रयास चोरों ने किया था । ठंड पड़ते ही चोरों का आतंक चालू हो गया है। अब पुलिस को रात्रि ग्रस्त बढ़ाने की जरूरत है। जिससे आम जनमानस अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।
और नया पुराने