Breaking News

उलेमाओं से दूर रहकर दीन पर नही चला जा सकता - मौलाना अबु तालिब रहमानी

आज़मगढ़।

सरायमीर. स्थानीय मदरसा इस्लामिया अरबिया बैतुल-उलुम में दो दिवसीय धार्मिक जलसा का आयोजन किया गया । जलसा के दूसरे दिन आरम्भ कारी हुसैन अहमद के जरिए  पवित्र कुरआन और शब्बीर अहमद के नाते पाक से शुरू किया गया । उसके बाद मुफ्ती मोहम्मद अब्दुल्ला फुलपुरी पर लिखी चार पुस्तक का विमोचन किया गया। जलसे में सम्बोधित करते हुए मौलाना अब्दुल अली फ़ारूक़ी ने कहा, "पैगंबर का धर्म मिटने वाला नही है जिसको इस जमाने में मिटाने की  कोशिश की जा रही है। मौलाना मुहम्मद हैरिस अब्दुल रहीम ने कहा, , मौलाना मुहम्मद याक़ब सहारनपुरी ने शिक्षा और प्रशिक्षण पर जोर दिया और कहा कि नमाज कभी भी गलत रास्ते नही दिखा सकती। आज पाप पूरी तरह से आम है। आज लोग हलाल हरम को नहीं जानते।मौलाना अबू तालिब रहमानी ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि उलेमा से लोगों को दूर करने की साजिशें चल रही हैं।आप लोगों को मालूम होना चाहिए कि उलेमा नबी के वारिस हैं उनसे दूर रहकर दीन पर नही चला जा सकता है मौलाना कारी अबुल हसन आज़मी की दुआ पर जलसा का संपन्न हुआ जलसा में दूरदराज से हजारों की संख्या में लोग आए।अंत में जलसा व मदरसा के प्रबंधक मुफ्ती मोहम्मद अहमदुल्लाह ने आए हुए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।


मोहम्मद यासिर सरायमीर 
और नया पुराने