Breaking News

उप केंद्र पर संविदा पर कार्य करने वाले कर्मचारियों ने वेतन नही मिलने से विद्युत आपूर्ति की ठप।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय विद्युत उप केंद्र पर संविदा पर कार्य करने वाले कर्मचारियों ने वेतन नही मिलने से विद्युत आपूर्ति की ठप। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 25 अक्टूबर 019  को सुबह दस बजे संविदा पर विद्युत विभाग में कार्य करने वाले एस. एस. ओ. रोशन लाल के नेतृत्व में सरायमीर क्षेत्र के बस्ती स्थित विद्युत उप केंद्र पर सभी संविदा कर्मचारियों के साथ विद्युत आपूर्ति ठप कर हड़ताल पर बैठ गए। रोशन लाल से हड़ताल पर बैठने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हम लोगों को 12 हजार रुपये मानदेय पर संविदा पर रखा गया था । चार महीने से मानदेय कुछ भी नहीं मिला है इसलिए हम सभी कर्मचारी आज विद्युत आपूर्ति ठप कर हड़ताल पर हैं यह हड़ताल तबतक रहेगा जबतक उच्चाधिकार आकर चार महीने के बाक़ी मानदेय देने की बात नही करते हैं। ज्ञात हो कि बस्ती स्थित विद्युत उप केंद्र की आपूर्ति चालू नही होने से लगभग सौ गांव में अंधेरा छाया रहेगा।

मोहम्मद यासिर सरायमीर 
और नया पुराने