आज़मगढ़।
सरायमीर।. निजामाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम निकामुद्दीनपुर के पास बाइक पिकअप वाहन के टक्कर में 46 वर्षीय व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल।
जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र कुजीयारी निवासी लईक अहमद 46 पुत्र रफीक अहमद दिनांक 2 दिसम्बर 019 को सुबह लगभग सात बजे बाइक से सरायमीर बाजार गए थे वापसी में आजमगढ़ शाहगंज मार्ग पर स्थित निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज गति से आ रही UP 50 F 2787 नम्बर पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी जिससे लईक अहमद गम्भीर रूप से घायल होकर गिर गया। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस बोलाकर खरेवां स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक हालत गंभीर देखते हुए आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
मोहम्मद यासिर सरायमीर