Breaking News

डॉ. प्रियंका रेड्डी के अपराधियों को सजा दिलाने के लिए फूंका गया पुतला।

हरदोई।

रिपोर्ट:विशाल वाजपेयी

पाली (हरदोई)- पाली नगर में रविवार को राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा सेना के लखनऊ मंडल प्रभारी ऋषभ मिश्र के नेतृत्व में पाली नगर के मुख्य चौराहे पर हैदराबाद में हुए डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ बलात्कार कर जिंदा जला देने वाले अपराधियो का पुतला जलाया गया। 
इस मौके पर मंडल प्रभारी ने कहा महिलाएं से हमारे देश  का सम्मान है ,लेकिन आज हमारे देश में महिलाएं ही सुरक्षित नही है । आज उनके साथ बलात्कार कर उन्हें जिंदा जला दिया जाता हैं। इससे बढ़ कर लज्जा की बात क्या होगी। मेरा देश वासियों से कहना की आज ये उसके साथ हुआ है कल किसी के भी साथ हो सकता है , इस लिए सजग हो जाओ अब भी कुछ नही हुआ है। सरकार से गुजारिश है ऐसे लोगो को बीच चौराहे पर जिंदा जला देना चाहिए, ताकि आगे कोई ऐसा करने की सोचे तो उसकी रूह कांप जाए। अगर प्रशासन पहले से ही सजग होता तो शायद आज डॉ. प्रियंका रेड्डी हम लोगो के बीच होती। सरकार से गुजारिश है ऐसे लोगो को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।


इस मौके पर अभय , पुनीत शर्मा, प्रवीण , गोविंद , राजन, गोपाल, अशोक, संदीप , विशाल, रितेक, प्रशांत कुमार आदि लोग मौजूद थे
और नया पुराने