Breaking News

एन.सी.सी. स्वच्छता पखवाड़ा के आज दूसरे दिन निकाली गई रैली।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़।

सगड़ी। 1दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलाए जाने वाले एन.सी.सी. स्वच्छता पखवाड़ा के आज दूसरे दिन श्री गाँधी पी.जी. कॉलेज,  मालटारी इकाई NCC के  एएनओ चन्दन कुमार के नेतृत्व मे  नियत कार्ययोजना के तहत 'Mass awareness rally' निकाली गयीl 
यह रैली गाँधी इंटर कॉलेज के जूनियर डिवीज़न के साथ संयुक्त रूप से हुई, जो महाविद्यालय परिसर से मिर्ज़ापुर गाँव तक व पुनः महाविद्यालय परिसर मे समाप्त हुई । रैली के सफल क्रियान्वयन मे बटालियन से आये हवलदार देवेंद्र  कुमार का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
 इस अवसर पर महाविधालय परिवार से डॉ कौशलेन्द्र विक्रम मिश्र, डॉ अखिलेश चंद्र,आदि लोग उपस्थित रहे।


और नया पुराने