मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के कुरैश नगर कस्बा में मुखबिर की सुचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने तबस्सुम उर्फ गुड़िया पत्नी इम्तियाज तथा नफीसा पत्नी इस्तियाक के मकान के पीछे गौ मांस काटकर बेचने के लिए रखा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। काटकर रखा 50 किलो गो मांस को पुलिस ने अपने कब्जे में लें लिया और दो महिलाओं को मौके से पकड़कर थाने लें आयें।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर पुलिस को मंगलवार के दिन समय लगभग 11:55 बजे मुखबिर के सुचना के अधार पर जीयनपुर पुलिस ने कुरैश नगर मौहल्ले में गोमांस काटकर बेच रहे। लोगों को जीयनपुर कोतवाली में तैनात एस एस आई अमरनाथ यादव ने मय हमराह एचसी रघुपति राम, अरविंद कुमार यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार यादव, महिला कांस्टेबल प्रियंका गुप्ता के साथ मौके से 50 किलो गोमांस व दो चापड़, दो चाकू, एक सीलपट बरामद किया। वही मौके से दो महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 253/19 धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोबध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्जकर गो मांस के साथ पकड़ी गई महिलाओं को पुलिस ने माननीय न्यायालय भेज दिया। वही पशुचिकित्सा अधिकारी
अजमतगढ़ डॉक्टर आर डी मौर्या ने मांस का सेम्पल लिया और शेष मांस को जमीन में गाड़ दिया गया।