आज़मगढ़।
सगड़ी तहसील के श्री गाँधी पीजी कालेज मालटारी के एन.सी.सी. स्वच्छता पखवाड़ा" के तीसरे दिन 99 बटालियन (इकाई)के ए.एन.ओ. चन्दन कुमार के संयोजन मे एन.सी.सी. प्रथम,द्वितीय,और तृतीय, तीनों वर्ष के कैडेटों द्वारा "मेरे गाँव/शहर को स्वच्छ बनाने मे मेरा योगदान" विषय पर भाषण,निबंधऔर चित्रकला प्रतियोगिता करायी गयी l
भाषण प्रतियोगिता का परिणाम निर्णायक मण्डल द्वारा मौके पर तुरन्त घोषित कर दिया गया जिसमे प्रथम वर्ष के कैडेट अर्चना को प्रथम स्थान तथा द्वितीय वर्ष के कैडेट राम विजय यादव को द्वितीय स्थान मिला निर्णायक मण्डल मे महाविद्यालय के शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अखिलेश चंद्रा, डॉ जगदीश कुमार और राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नितेश जायसवाल रहे l