Breaking News

मंण्डलायुक्त ने समाधान दिवस पर तहसील में सुनी समस्याएं लेखपाल व राजस्व के खराब कार्य प्रणाली पर जताई नाराजगी।

मऊ।

आठ मामले मे आज ही शाम को माँगी रिपोर्ट।

संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित बारह अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश।

मऊ।

मुहम्मदाबाद गोहना मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तहसील के विभिन्न गांव से आए कुल 169 पीड़ितों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी को सौंपा। जिसमें से हॉट प्रार्थना पत्र का की रिपोर्ट आज ही शाम को मंडलायुक्त ने संबंधित विभाग से मांगा है।
भातकोल की उर्मिला देवी ने शिकायत किया कि उसकी दीवार नही जोडी दी जा रही है। जिस पर राजस्व निरीक्षक से आज ही शाम तक रिर्पोट मांगी है।इसी प्रकार मालती देवी क्यामुद्दीनपुर आवासीय पट्टे की जमीन पर कब्जा न होने, मालती देवी शहाबुद्दीनुपर ने शिकायत की उसकी जमीन पर मकान नही बनने दिया जा रहा है, मुनेश्वरी ग्राम ढोलना ने शिकायत किया कि उसकी पैमाईश नही की जा रही है, कैलाश यादव शहाबुद्दीनपुर ने शिकायत किया कि चकमार्ग का सीमांकन किया जाये, शिवधारी यादव खुरहट ने शिकायत किया कि पैमाईश के बाद विपक्षी द्वारा खुटा उखाड़ दिया गया था,जिसकी शिकायत  लेखपाल से की गई थी बावजूद कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हुई। खुटा उखाडने को लेकर लेखपाल को मुकदमा दर्ज कर अग्रीम कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इन सभी प्रार्थना पत्रो पर तीन दिन के अन्दर उंन्होने रिर्पोट मांगा है।तिलशेवरी देवी गोकुलपुरा ने शिकायत किया कि एक्सप्रेसवे मे उसकी जमीन की रजिस्ट्री हो गई महीनो बाद भी अभी तक उसके खाते मे पैसा नही आया, जिस पर तहसीलदार को चेक कर आज ही मंगलवार की शाम तक पैसा भेजने का आदेश दिया। रामसरीख याकुबपुर ने शिकायत किया कि पक्की पैमाईश का आदेश एसडीएम द्वारा किया गया है, परन्तु लेखपाल पैमाईश नही कर रहा है। जिस पर उंन्होने दस दिन मे रिर्पोट मांगी।तारा देवी व खालिदा खातून ने शिकायत किया कि वह पात्र है परन्तु उसे प्रधानमंत्री आवास नही दिया जा रहा है। सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। पीओ डुडा से  तीन दिन मे रिर्पोट मांगी है।सभासद अबूजर मदनी ने शिकायत किया कि उनके वार्ड मे नगर पंचायत द्वारा लगाया गया टुयुबेल की लाइन बिना नोटिस दिये काट दी गई है। जिससे लगभग 50 परिवारो के सामने पानी का संकट हो गया है। इस पर आयुक्त महोदय ने बिजली विभाग को तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया। चिरैयाकोट की सुशीला देवी ने शिकायत किया कि उसके पति के मरने के बाद उसकी वरासत लेखपाल द्वारा नही की जा रही है। इस पर उन्होने लेखपाल के विरूद्व विभागी कार्यवाही करते हुए तीन दिन मे रिर्पोट मांगी है। जितेन्द्र यादव फरीदपुर ने शिकायत किया कि नक्सा दुरूस्ती की रिर्पोट में लेखपाल व राजस्व निरीक्षक हिला-हवाली कर रहे है जिस पर उन्होने दोनो को बुलाकर डाट पिलाते कहा कि अभी रिर्पोट कर बताये। इस प्रकार आज के तहसील दिवस पर जमीन सम्बन्धित पैमाईश व कब्जा के ही मामले सार्वधिक छाये रहे। पुलिस व राशन कार्ड के भी मामले अधिक आये।
तहसील दिवस मे अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सहित तहसील स्तरीय सभी अधिकारी मौजुद रहे,परन्तु मण्डल स्तर के अधिकारी एडी हेल्थ, एससी लोकनिर्माण, एससी बिजली आजमगढ मऊ, एससी आरईएस आजमगढ, एडी बेसिक, सयुंक्त निदेशक उद्योग, रिजनल मैनेजर पीपीएस, एससी जलनिगम, उपनिदेशक मत्सय समेत कुल बारह अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

 रिपोर्टर सूर्य प्रताप
और नया पुराने