Breaking News

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हुआ विदाई समारोह।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

सेवानिवृत्त कर्मचारी को तहसील दार ने दी रामायण पुस्तक।

सगड़ी। 
सगड़ी तहसील सभागार में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सगड़ी तहसीलदार ने रामायण पुस्तक भेंट कर की विदाई।
तहसील सभागार में विदाई समारोह का कार्यक्रम का
आयोजन हुआ जिसमें सगड़ी तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता के द्वारा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारी शोभा यादव राजस्व संग्रह अमीन, जयराम सिंह राजस्व संग्रह अमीन, गौतम प्रसाद राजस्व संग्रह अनुसेवक विगत 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। सगड़ी संग्रह अमीन संगठन के अध्यक्ष दीनानाथ मिश्रा जिला अध्यक्ष अवलेन्द़ सिंह के द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सगड़ी तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता ने उनके कार्यकाल व कर्मठ व्यक्तित्व की सराहना की और अन्य कर्मचारियों को उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंग वस्त्र व रामायण पुस्तक भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राम विनय, जनार्दन सिंह, श्री राम कुंवर, राजा राम सहित दर्जनों की संख्या में अमीन उपस्थित रहे।
और नया पुराने