Breaking News

24 घंटे के अंदर ऑनलाइन ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

 थाना-निजामाबाद।

 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा  साइबर क्राइम के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व CO सदर महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा आज दिनाँक 01.03.2020 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 35/20 धारा 419,420 भादवि व 66डी आईटी एक्ट बनाम अज्ञात में घटना का 24 घण्टे के भीतर खुलासा करते हुये एक नफर आनलाईन ठग संदीप यादव पुत्र पारस यादव साकिन चन्दाभारी थाना निजामाबाद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय चालान किया गया।
संक्षिप्त विवरण घटना- कल दिनाँक 29.2.2020 को घनश्याम पुत्र रामनयन यादव साकिन पोहीपुर थाना निजामाबाद द्वारा उपस्थित थाना आकर एक किता प्रा0पत्र बाबत खुद के एक्सिस बैंक के खाता नं0 913010035407188 से आनलाईन धोखाधडी करते हुये कुल दो बार ट्रान्जक्शन कर 39980 रूपये की धनराशि निकाल लेने के सम्बन्ध में दाखिल किये थे जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 35/20 धारा 419,420 भादवि व 66 डी आईटी एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। जिसके विवेचना प्रभारी निरीक्षक द्वारा सम्पादित की जा रही थी, साइबर सेल आजमगढ़ की मदद से उक्त मुकदमें से सम्ब0 बैंक के खाता से पैसे के निकासी से सम्ब0 कागजात प्राप्त हुआ, जिसके अवलोकन से संदीप यादव पुत्र पारस यादव साकिन चन्दाभारी थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा अमेजन शापिंग एप से एक अदद कैमरा निकान व फ्लिपकार्ट शापिंग एप से एक अदद मोबाईल कम्पनी ओप्पो खरीदा जाना ज्ञात हुआ। उक्त जानकारी के क्रम में संदीप पुत्र पारस यादव उपरोक्त को आज दिनांक 1.3.2020 को उसके घर पर जाकर  पूछताछ किया गया तो संदीप यादव द्वारा अपने जुर्म को स्वीकार करते हुये बताया कि साहब आवेदक घनश्याम यादव जब भी पैसे निकालने के लिये जाते थे तो मुझे अपने साथ ले जाते थे क्योंकि उन्हे पैसा निकालने की जानकारी नहीं थी, इसी बात का फायदा उठाते हुये मैने उनके एटीएम की सारी डिटेल प्राप्त कर ली थी तथा उनके एटीएम से ट्रांजेक्शन कर खरीददारी कर लेता था। अभि0 उपरोक्त को बाकायदा बाजाफ्ता हिरासत पुलिस में लेकर माननीय न्यायालय चालान किया गया। 

 नाम पता अभियुक्त 

1. अभियुक्त संदीप यादव पुत्र पारस  यादव साकिन चन्दाभारी थाना निजामाबाद आजमगढ़

 पंजीकृत अभियोग- 

1. मु0अ0सं0 35/20 धारा 419,420 भादवि व 66डी आईटी एक्ट

 गिरफ्तार करने वाली टीम- 

1- SHO दिनेश कुमार सिंह थाना निजामाबाद, आजमगढ़ मय हमराहियान।

 थाना-अहरौला

 02 वांछित गिरफ्तार।

आज दिनांक 01/03/2020 को उप निरीक्षक तारकेश्वर राय द्वारा स्थानीय थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0  3/20 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट के अभियुक्तगण 1. राजेंद्र पुत्र कल्याण सिंह ग्राम नगला घीसा थाना वृंदावन जनपद मथुरा 2. उमाशंकर उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय टेक्चन कोली ग्राम मुकुंदपुर गली नंबर 3 नियर शिवमूरत बिल्डर थाना भैंसवा न्यू दिल्ली को गनवारा बाजार से समय सुबह 7:10 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
 गिरफ्तार अभियुक्तगण।

1. राजेंद्र पुत्र कल्याण सिंह ग्राम नगला घीसा थाना वृंदावन जनपद मथुरा 
2. उमाशंकर उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय टेक्चन कोली ग्राम मुकुंदपुर गली नंबर 3 नियर शिवमूरत बिल्डर थाना भैंसवा न्यू दिल्ली।
 पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0  3/20 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट 

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उप निरीक्षक तारकेश्वर राय
2. कांस्टेबल समेरिका यादव

नोट-जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा शांति व्यवस्था हेतु कुल 31 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्रवाई की गई।
और नया पुराने