Breaking News

तमंचा कारतूस के साथ एक हिरासत में।

आज़मगढ़।

थाना-रौनापार।

आयुध अधिनियम के तहत एक अदद तमंचा नाजायज व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ प्रो0त्रिवेणी सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद आजमगढ़  श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह  व क्षेत्राधिकारी सगड़ी जनपद आजमगढ़ के दिशा निर्देशन व थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में तलाश वांछित व वारन्टी की गिरफ्तारी  हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02.03.2020 उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव मय हमराह के क्षेत्र में मामूर था कि मुखबिर ने  सूचना दिया कि एक व्यक्ति नाजायज हथियार के साथ अभ्भनपुर पुलिया पर किसी का इन्तजार कर रहा है । अगर शीघ्रता किया जाए तो पकड़ा जा सकता है मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके मै उ0नि0 चन्द्रशेखर मय हमराह के मुखबिर के बताये स्थान अभ्भनपुर पुलिया पर पहुचा तो देखा कि एक व्यक्ति खडा है हम पुलिस वालो को देखकर वह भागने लगा हम पुलिस बल द्वारा उसे घेरकर समय करीब 08.45 बजे  पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति की जामातलाशी ली गयी तो मौके से एक अदद अवैध असलहा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पुछा गया तो उसने अपना नाम 1. सुनील यादव पुत्र ब्रजनाथ यादव निवासी अभ्भन पट्टी महाजी देवारा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ बताया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 38/2020 धारा 3/25 आयुध थाना रौनापार जनपद आजमगढ पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त।

1. सुनील यादव पुत्र ब्रजनाथ यादव निवासी अभ्भन पट्टी महाजी देवारा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।

पंजीकृत अभियोग।


1.मु0अ0सं0 38/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना रौनापार जनपद आजमगढ।

बरामदगी।

1.एक अदद तमंचा नाजायज व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।

आपराधिक इतिहास।

1.मु0अ0सं0 06/2011 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना रौनापार आजमगढ़
2.मु0अ0सं0 208/2019 धारा 323/427/504 भादवि व 3(2)VA, 3(1)ध SC/ST एक्ट थाना रौनापार आजमगढ़
3.मु0अ0सं0 38/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना रौनापार आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम।

1.उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
2.हे0का0 सुरेन्द्र प्रताप यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
3.हे0का0 योगेन्द्र प्रसाद थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
और नया पुराने