देवरिया।
रिपोर्ट: मनोज सैनी
दिनांक-29/01.03.2020 को थाना तरकुलवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुद्दीजोर व दिनांक-3/4.03.2020 को थाना भटनी क्षेत्रातंर्गत ग्राम इमिलिया स्थित मोबाईल टावरो से बैटरी चोरी की घटना के सफल अनावरण पर प्रसन्न होकर इण्डस टावर कंपनी के चेयरमैन ए0के0 जैन पूर्व पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा पुलिस अधीक्षक देवरिया डॉ श्रीपति मिश्र सहित जनपद देवरिया की एसओजी व सर्विलांस टीम का आभार प्रकट करते हुए भेंट प्रदान किया गया, जिसको दिनांक 22.04.2020 को पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा संबंधित को वितरित किया गया ।