चंदौली
ओ पी श्रीवास्तव, चंदौली
जनपद चंदौली में कोरोना त्रासदी से बचाव एवं निजात हेतु मेडिकोस एसोसिएशन की टीम ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरके मिश्रा को 51 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। मेडिकोस एसोसिएशन की टीम ने इस वैश्विक संकट से जनपद को सुरक्षित रखने में पूर्ण सहयोग देने की बात कही। स्वास्थ्य विभाग उक्त धनराशि से मास्क एवं सैनिटाइजर सहित अन्य आवश्यक सामान खरीदेगा।
इस बाबत सीएमओ ने कहा कि इस धनराशि से कोरोना जंग के लिए संसाधन खरीदे जाएंगे। महकमा कोरोना से जनपद को निजात दिलाने एवं इलाज हेतु पूरी तरह से मुस्तैद है। इस दौरान एसीएमओ डॉ डीके सिंह, डॉ शैलेश श्रीवास्तव, डॉ आनन्द तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।