चंदौली
ओ पी श्रीवास्तव, चंदौली
जनपद चंदौली के वार्ड नं 13 जयप्रकाश नगर निवासी डॉ पारसनाथ गुप्ता की पुत्रवधू का लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के पद पर हुआ। परिजनों में इस उपलब्धि के बाबत खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों द्वारा बधाईयों का तांता देने का क्रम मोबाइल फोन पर शुरू हो गया।
इस बाबत डॉ पारसनाथ गुप्ता ने पूर्वांचल लाइव टीम को जानकारी देते हुए बताया कि पुत्र एवं पुत्रवधू दोनों शुरू से डॉक्टरी पेशे से जुड़े हैं। मेरे पुत्र डॉ अनिकेश की पत्नी डॉ एकता गुप्ता का चयन आयुर्वेदिक चिकित्सा धिकारी पद पर हुआ है, एकता शुरू से मेहनती रही है।
इस बाबत डॉ एकता गुप्ता ने बताया कि सतत प्रयास एवं दृढ़ संकल्प से कोई भी मंजिल प्राप्त की जा सकती है। बालिकाओं को हर क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति से मुकाम हासिल कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण के सवाल पे उन्होंने कहा कि जनपदवासियों से अपील है कि सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए घर पर ही रहें।