Breaking News

कोरोना योद्धाओं एवं असहायों की सेवाभाव में लगातार जुटी हैं विधायक साधना सिंह

चंदौली।

रिपोर्ट: ओ पी श्रीवास्तव

कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों  ने आमजन से उनकी स्वतंत्रता का हनन कर लिया है। अब आमजन के भी समझ में आ रहा है कि निजी स्वतंत्रता कितनी मुश्किलों से मिलती है। कोरोना त्रासदी ने सिर्फ महामारी को ही नहीं जन्म दिया है बल्कि इसके दूरस्थ परिणाम बेरोजगारी, भुखमरी एवं दैनिक जीवन में उपभोग आने वाली बस्तुओं के लिए किल्लत कर रखी है। यथार्थ सत्य है मंदिरों, मस्जिदों एवं चर्च में रहने वाले भगवान अब इन कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अस्पतालों में आ गए हैं। लगातार 24 घण्टे जनमानस की सुरक्षा को संकल्पित इन कोरोना योद्धाओं के समर्पण की भावना ही है कि देश में कुछ तो राहत है!
जनपद चंदौली में लाकडाउन के कारण मजदूर वर्ग का जीना मुहाल है। सरकार ने खजाने के मुहं खोल रखें हैं, इन असहायों की सेवा के लिए, लगातार इनकी भूख मिटाने को प्रयास किए जा रहें हैं। इसी क्रम में सराहनीय कार्य दीनदयाल नगर विधायक साधना सिंह द्वारा लाकडाउन के शुरुआती दौर से ही किए जा रहें हैं। उन इलाकों में जीवन गुजर बसर करने वाली जनता के बीच खुद जाकर जिन इलाकों में जाने से लोग नाक-भौंह सिकोड़ते दिखते हैं, उन लोगों के लिए मसीहा बनी इस विधायक के चर्चे दूर-दराज तक फैल चुके हैं। इन मजदूरों की सेवा में तल्लीन विधायक द्वारा राहत सामग्री से लेकर, भोजन एवं नास्ते का पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे कि कोई भूखा न रहे।
निरन्तर जनपद के गरीबों की सेवा करती इस महिला विधायक ने जनपद में कार्यरत कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने में भी सबसे दो कदम आगे निकल गई हैं। चिकित्सक, सिपाही एवं सफाईकर्मियों को आज उनके द्वारा पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया।
इस बाबत उन्होंने पूर्वांचल लाइव की टीम से कहा कि पूरी मानवता को बचाने की मुहिम में जिस तरह से पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी एवं चिकित्सकों ने फ्रंट लाइन डिफेंस की भूमिका निभाई है उसके लिए शब्दों में प्रशंसा करनी बेमानी होगी। 
वहीं साधना सिंह द्वारा जनपद के नियामताबाद ब्लाक के मलिन बस्तियों में जाकर ठेले, मजदूरी एवं रिक्शा चलाकर अपने जीवन का निर्वहन करने वाले मजदूरों को 1550 पैकेट भोजन वितरित किया गया। उनके द्वारा लगातार इस कृत्य को अंजाम दिया जा रहा है। 
इस कार्य मे उनकी सहयोगी टीम के रूप तहसीलदार लालता प्रसाद की उपस्थिति में राघव सिंह, दिलीप सोनकर, पिंटू सिंह सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।

और नया पुराने